पैसे की कमी से जूझ रही पाकिस्तान सरकार ने आठ भैंस बेचकर जुटाये 23 लाख रुपये

इस्लामाबाद, 27 सितंबर (भाषा) पैसे की कमी से जूझ रही पाकिस्तान की सरकार ने आठ भैंसों की नीलामी कर गुरुवार को 23 लाख रुपये जुटा लिये। पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री इमरान खान ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा सेहत संबंधी दिक्कतों के लिए प्रधानमंत्री आवास में रखी आठ भैंसों की नीलामी फिजूलखर्ची रोकने के अभियान के तहत की है। इससे पहले पिछले सप्ताह 61 लग्जरी कारें बेचकर पाकिस्तान सरकार ने करीब 20 करोड़ रुपये जुटाये थे। सरकार की योजना बुलेटप्रूफ कारों समेत 102 कारें तथा मंत्रिमंडल के इस्तेमाल के चार हेलिकॉप्टर बेचने की है। पाकिस्तान के अखबार ‘डॉन’ की खबर के

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2OUaPSv
Previous Post
Next Post
Related Posts