पंजाब नेशनल बैंक सरकार से 5,431 करोड़ रुपये की पूंजी की मांग करेगा

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) पंजाब नेशनल बैंक ने बुधवार को कहा कि उसने सरकार से 5,431 करोड़ रुपये का पूंजी समर्थन मांगने की योजना बनाई है। उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक दिन पहले ही सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को हर तरह का समर्थन देने का आश्वासन दिया है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा है कि बैंक निदेशक मंडल की बैठक गुरुवार को होगी। इस बैठक में सरकार की ओर से बैंक में तरजीही इश्यू के जरिये 5,431 करोड़ रुपये की इक्विटी डालने पर विचार किया जायेगा। इसके साथ

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2MXsSpb
Previous Post
Next Post
Related Posts