स्वराज ने फिजी, एस्तोनिया, सूरीनाम के नेताओं के साथ बातचीत की

संयुक्तराष्ट्र, 26 सितंबर (भाषा) विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां फिजी, एस्तोनिया और सूरीनाम के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं की। इस दौरान उन्होंने उन देशों के साथ भारत के संबंधों को बेहतर बनाने के लिए रक्षा सहयोग, कारोबार और क्षमता निर्माण सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सुष्मा संयुक्तराष्ट्र महासभा के 73वें सत्र में भाग लेने आयी हैं। उन्होंने मंगलवार को फिजी के प्रधानमंत्री फ्रैंक बैनिमारमा, एस्तोनिया के विदेश मंत्री स्वेन मिक्जर और सूरीनाम की विदेश मंत्री डेबोरा पोलाक विघले से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, “प्रशांत क्षेत्र के एक महत्वपूर्ण भारतीय साझीदार के

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2xHmgX0
Previous Post
Next Post
Related Posts