सेंसेक्स 218 अंक और टूटा, निफ्टी 11,000 अंक से नीचे आया

मुंबई, 27 सितंबर (भाषा) शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी से बाजार में गिरावट रही। ब्रोकरों ने कहा कि इसके अलावा सितंबर माह के वायदा एवं विकल्प निपटान की वजह से भी बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सकारात्मक रुख से 36,691.93 अंक पर खुला और चुनिंदा शेयरों में शॉर्ट कवरिंग से 36,711.62 अंक के उच्चस्तर तक गया। लेकिन बाजार उच्चस्तर पर टिका नहीं रह सका और सितंबर श्रृंखला के

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2xWQrJ4
Previous Post
Next Post
Related Posts