मुंबई, 27 सितंबर (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक ने कर्ज बोझ तले दबी इन्फ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंस सर्विसेज (आईएलएंडएफएस) के शेयरधारकों के साथ बैठक रद्द कर दी। यह बैठक शुक्रवार को बुलाई गई थी। इससे पहले केंद्रीय बैंक ने आईएलएंडएफएस के प्रमुख शेयरधारकों भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ बैठक बुलाई थी। कंपनी और उसकी अनुषंगियां विभिन्न ऋणों का भुगतान करने में विफल रही थीं जिसके मद्देनजर यह बैठक बुलाई गई थी। एक सूत्र ने बताया, ‘‘कल की बैठक रद्द कर दी गई है। नियामक के रूप में वे जानना चाहते हैं कि
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2OfNVYx