तालचर उर्वरक संयंत्र में आरसीएफ के 1,033 करोड़ रुपये के इक्विटी निवेश को मंजूरी

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की आरसीएफ द्वारा ओड़िशा के तालचर में उर्वरक संयंत्र परियोजना में 1,033.54 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी डालने को बुधवार को मंजूरी दे दी। तालचर फर्टिलाइजर लि. 11,500 करोड़ रुपये की लागत से इस संयंत्र को पटरी पर लायेगा। तालचर फर्टिलाइजर लि. एक संयुक्त उद्यम कंपनी है जिसमें गेल, कोल इंडिया, आरसीएफ और फर्टिलाइजर कारपोरेशन आफ इंडिया लि. (एफसीआईएल) की हिस्सेदारी है। इस कदम से यूरिया का घरेलू उत्पादन बढ़ेगा और आयात पर निर्भरता कम होगी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2D7PpQt
Previous Post
Next Post
Related Posts