वाशिंगटन, 19 सितंबर (भाषा) विश्वबैंक के अनुसार भारत समेत दक्षिण एशियाई क्षेत्र ने अति गरीबों की संख्या में कमी लाने के मामले में शेष विश्व की तुलना में उल्लेखनीय प्रगति की है। हालांकि, अभी भी अपेक्षाकृत गरीबों की बेहतरी के लिए काफी कुछ किये जाने की जरूरत है। विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री डीन जोलिफ ने ‘गरीबी एवं साझा समृद्धि 2018: गरीबी की जटिलता को मिलकर सुलझाना‘ रिपोर्ट को पेश किये जाने से पहले बुधवार को कहा कि 1990 से 2015 के बीच में विश्व में अति गरीबी में 25 प्रतिशत कमी आयी है जबकि दक्षिण एशिया में इनकी संख्या
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2MNMDiS