बीजिंग, 19 सितंबर (भाषा) चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग ने अमेरिका के साथ जारी व्यापार युद्ध के बीच मुक्त व्यापार के लिए वैश्विक समर्थन की अपील करते हुए बुधवार को कहा कि एकतरफावाद से उन व्यापारिक विवादों का हल नहीं निकलेगा जिन्हें बातचीत से सुलझाया जा सकता है। ली ने विश्व आर्थिक मंच के ग्रीष्म सत्र को तियान्जिन में संबोधित करते हुए उन आशंकाओं को भी खारिज कर दिया कि चीन निर्यात को बढ़ावा देने के लिए अपनी मुद्रा को कमजोर कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह आवश्यक है कि हम बहुलवाद और मुक्त व्यापार के आधारभूत सिद्धांतों पर टिके रहें।’’
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2NSQqA1