हाजिर मांग के कारण तांबा वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) हाजिर बाजार की मांग बढ़ने के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को तांबा की कीमत 0.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 427.70 रुपये प्रति किग्रा हो गई। एमसीएक्स में तांबा के जून महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 85 पैसे अथवा 0.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 427.70 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसें 16,803 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में बेसधातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के कारण मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में तेजी आई।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Yp8i7a
Previous Post
Next Post
Related Posts