चांदी वायदा कीमत 0.1 प्रतिशत की हानि के साथ 37,613 रुपये प्रति किग्रा

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) कारोबारियों की मुनाफावसूली और घरेलू बाजारों से कमजोरी के संकेतों के बीच मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 0.1 प्रतिशत घटकर 37,613 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई महीने में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 37 रुपये यानी 0.1 प्रतिशत घटकर 37,613 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 21,708 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू बाजारों में सुस्ती के रुख तथा कारोबारियों द्वारा मुनाफावसूली करने के लिए अपने सौदों की कटान करने से यहां वायदा कारोबार में चांदी कीमत में गिरावट आई। हालांकि वैश्विक स्तर

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2W2Imkj
Previous Post
Next Post
Related Posts