नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.05 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की है। यह कटौती हर अवधि के कर्ज पर ब्याज दर के संबंध में है। नयी दर शुक्रवार से ही प्रभावी हो गयी है। इस कटौती के बाद बैंक की एक साल के ऋण पर एमसीएलआर 8.50 प्रतिशत से घटकर 8.45 प्रतिशत फीसदी हो गयी है। एसबीआई ने विज्ञप्ति जारी कर कहा, ''10 मई, 2019 से एमसीएलआर से जुड़े सभी कर्जों के ब्याज दर में पांच आधार अंक की कटौती की गयी है।''
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2LyT8e7