सोने की कीमत अपरिवर्तित, उठाव बढ़ने से चांदी में 380 रुपये की तेजी

नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 32,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर लगभग अपरिवर्तित बना रहा जबकि औद्योगिक इकाइयों का उठाव बढ़ने से चांदी की कीमत 380 रुपये की तेजी के साथ 38,600 रुपये प्रति किग्रा हो गयी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार घरेलू मांग के कारण सोने का भाव 10 रुपये की मामूली तेजी दर्शाता बंद हुआ। विदेशों में सकारात्मक रुख के कारण भी बहुमूल्य धातु की कीमत में आई तेजी को मदद मिली। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना मामूली तेजी के साथ 1,285.40 डॉलर प्रति औंस हो गया

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2VTBPII
Previous Post
Next Post
Related Posts