नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) ओडिशा में आये चक्रवात फोनी से बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में कृषि एवं बागवानी फसलों की बर्बादी का आकलन करने के लिए एक केंद्रीय दल एक-दो दिन में राज्य का दौरा करेगा। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, "एक दल का गठन किया गया है जो एक या दो दिन के भीतर नुकसान की मात्रा का आकलन करने के लिए ओडिशा रवाना होगा।" उन्होंने कहा कि एक सप्ताह पहले राज्य के तटीय जिलों में आए अत्यधिक भीषण चक्रवात में हजारों नारियल और
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2vMkVgr