कमजोर घरेलू संकेतों से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) विदेशों में मजबूती के रुख के बावजूद सटोरियों द्वारा अपने सौदों को कम करने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 0.20 प्रतिशत तक की हानि के साथ 37,325 रुपये प्रति किग्रा रह गई। एमसीएक्स में जुलाई महीने में डिलिवरी वाले चांदी अनुबंध के भाव 73 रुपये यानी 0.20 प्रतिशत की हानि के साथ 37,325 रुपये प्रति किग्रा रह गये जिसमें 23,488 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले अनुबंध के भाव 104 रुपये यानी 0.27 प्रतिशत की हानि के साथ 37,800 रुपये प्रति किग्रा रह गये जिसमें 3,085 लॉट

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2PVyfZ3
Previous Post
Next Post
Related Posts