नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) चालू वित्त वर्ष में 1,600 करोड़ रुपये जुटाने को लेकर विचार करने के लिए जम्मू एंड कश्मीर बैंक (जेएंडके बैंक) का निदेशक मंडल अगले हफ्ते बैठक करेगा। बैंक ने शुक्रवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। बैंक ने कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 में 1,600 करोड़ रुपये जुटाए जाने के संबंध में निर्णय करने लिए उसके निदेशक मंडल की 15 मई 2019 को बैठक होगी।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Wzk8el