वाशिंगटन, नौ मई (भाषा) अमेरिका का एक संघीय आयोग देश के बाजार में 'चाइना मोबाइल' के प्रवेश को प्रतिबंधित करने के एक प्रस्ताव पर बृहस्पतिवार को मतदान करेगा। संघीय सूचना आयोग (एफसीसी) के चेयरमैन अजीत पई ने संसद की एक समिति को लिखा है, ''सीनेटर, आशा है कि अमेरिकी बाजार में 'चाइना मोबाइल' को प्रतिबंधित करने के मेरे प्रस्ताव पर एफसीसी में बृहस्पतिवार को मतदान होगा।'' सांसदों के सवालों के जवाब में पई ने स्वीकार किया कि हुआवेई जैसी कुछ चीनी कंपनियां अपनी नीतियों या चीन के घरेलू कानून की वजह से अमेरिका के लिए खतरा पेश करती है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2YgjP8I