तिरूपुर से सिले-सिलाये कपड़ों का निर्यात 2019-20 में 30,000 करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान

कोयम्बटूर (तमिलनाडु), नौ मई (भाषा) तिरूपुर से सिले-सिलाये और बुने कपड़ों का निर्यात चालू वित्त वर्ष में 30,000 करोड़ रुपये को पार कर सकता है। पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में यह 26,300 करोड़ रुपये था। प्रमुख निर्यातक और इंडिया इंटरनेशनल निट फेयर के चेयरमैन ए शक्तिवेल ने यह कहा। शक्तिवेल ने बुधवार की रात संवाददाताओं से कहा कि अप्रैल 2019 के दौरान निर्यात 4,400 करोड़ रुपये को पार कर गया है, जो काफी उत्साहजनक संकेत है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अमेरिका के चीन से आयातित कुछ सामानों पर शुल्क बढ़ाये जाने से भारत लाभ की स्थिति में है। कई खरीदार और विनिर्माता

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2vLoQKt
Previous Post
Next Post
Related Posts