मुंबई, सात मई (भाषा) शुरुआती कारोबार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की मजबूती के साथ 69.36 पर चल रहा है। मुद्रा कारोबारियों के अनुसार अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने से रुपया मजबूत हुआ है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतें नरम पड़ने का भी सकारात्मक प्रभाव रुपये पर पड़ा है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 69.40 पर खुला, लेकिन यह जल्द ही सोमवार को बंद स्तर के मुकाबले यह चार पैसे सुधरकर 69.36 रुपये प्रति डॉलर पर कारोबार करने लगा। सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 69.40 पर बंद हुआ था।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/302bwPN