मुंबई, सात मई (भाषा) वैश्विक संकेतों के कमजोर रहने के बावजूद बैंकिंग और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों की बदौलत बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 150 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ चल रहा है। बीएसई का 30 कंपनियों वाला शेयर सूचकांक सेंसेक्स 169.69 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,770.03 अंक पर चल रहा है। इसी तरह एनएसई निफ्टी 38.70 अंक यानी 0.33 प्रतिशत बढ़कर 11,636.95 अंक पर कारोबार कर रहा है। पिछले सत्र के कारोबार में सोमवार को बीएसई 38,600.34 अंक और निफ्टी 11,598.25 अंक पर बंद हुआ था। ब्रोकरों के अनुसार, वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2V0Z2Eg