मुंबई हवाई अड्डे पर मेटल डिटेक्टर की जगह पर लगाये जाएंगे बॉडी स्कैनर

मुंबई, 10 मई (भाषा) मुंबई हवाई अड्डे पर जल्द हीं दरवाजे की तरह दिखने वाले मेटल डिटेक्टर और हाथ में लेकर जांच करने वाले स्कैनर के स्थान पर बॉडी स्कैनर लगाये जाएंगे। सार्वजनिक सूचना के मुताबिक मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) ने उपकरण बनाने वालों से आशय पत्र आमंत्रित किए हैं। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब खबरों के मुताबिक नागर विमानन मंत्रालय ने सभी अति संवेदनशील हवाई अड्डों पर 2020 तक बॉडी स्कैनर लगाने का निर्देश दिया है। इच्छुक पक्षों को सूचना के प्रकाशन के सात दिन के भीतर शुरुआती बोली जमा कराने को कहा गया है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Q1fgwm
Previous Post
Next Post
Related Posts