मुंबई, 10 मई (भाषा) विदेशी मुद्रा आस्तियों के बढ़ने की वजह से देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन मई को समाप्त सप्ताह में 17.19 करोड़ डॉलर बढ़कर 418.687 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्राभंडार 4.368 अरब डॉलर बढ़कर 418.515 अरब डॉलर के स्तर पर था। इसमें 23 अप्रैल को डॉलर-रुपया अदला बदली सौदों की नीलामी में प्राप्त कोष का बड़ा योगदान था। आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां 40.83 करोड़ डॉलर बढ़कर 390.869 अरब डॉलर हो गयीं। विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियों का हिस्सा सबसे बड़ा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2vRW376