अफ्रीका की प्रगति सुनिश्चित करना चाहता है भारत: प्रभु

जोहानिसबर्ग, नौ मई (भाषा) भारत यह सुनिश्चित करना चाहता है कि अफ्रीका प्रगति करे और विश्व का सबसे विकसित हिस्सा बने। वाणिज्य एवं विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने यह कहा। उन्होंने अफ्रीका महादेश में भारतीय समुदाय के समक्ष आ रही चुनौतियों को दूर करने में मदद का भी वादा किया। प्रभु ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये दक्षिण अफ्रीका, मोजाम्बिक, बोत्सवाना, मेडागास्कर, घाना और नाइजीरिया के कारोबारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा अफ्रीका के दोस्तों के साथ पुराना, गहन और विस्तृत संबंध है। ये काफी महत्वपूर्ण संबंध हैं जिन्हें आपसी फायदे के लिये हम विकसित करना चाहते हैं।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2V8oXtO
Previous Post
Next Post
Related Posts