डीएचएफएल प्रामेरिका लाइफ ने चक्रवात प्रभावित क्षेत्र के लिए बनाया विशेष डेस्क

नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) डीएचएफएल प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने ओडिशा में फोनी चक्रवात से प्रभावित बीमाधारकों की मदद के लिये विशेष मदद डेस्क बनाया है। इन विशेष डेस्क के जरिये बीमाधारक अपने दावों का त्वरित निपटान करा सकेंगे। कंपनी ने इसके मद्देनजर दावा निपटान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिये नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया है। कंपनी ने कहा है कि उसने दावा निपटान के लिये आवश्यक दस्तावेजों में भी सरलीकरण किया है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2vNd8Pc
Previous Post
Next Post
Related Posts