नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) ऑनलाइन वीडियो सामग्रियां प्रसारित करने वाली कंपनियों का घरेलू बाजार वर्ष 2022 तक 5,363 करोड़ रुपये का हो सकता है। एसोचैम और पीडब्ल्यूसी के एक संयुक्त अध्ययन में बृहस्पतिवार को यह कहा गया। इस तरह की नयी सेवा को ओवर दी टॉप (ओटीटी) सेवा कहा जाता है। इस क्षेत्र की कंपनियों में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, यूट्यब आदि प्रमुख हैं। ‘वीडियो ऑन डिमांड: एंटरटेनमेंट रीइमेजिन्ड’ नामक इस अध्ययन में कहा गया कि घरेलू ओटीटी बाजार वर्ष 2022 तक 5,363 करोड़ रुपये के साथ शीर्ष 10 वैश्विक बाजारों में शामिल हो जाएगा। अध्ययन के अनुसार वर्ष 2017 से
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2PWVrpE