सटोरियों द्वारा सौदों की लिवाली से चांदी वायदा कीमतों में 92 रुपये की तेजी

नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) विदेशों में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों की ताजा लिवाली से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदीकी कीमत 92 रुपये तक की तेजी के साथ 37,494 रुपये प्रति किग्रा हो गई। एमसीएक्स में जुलाई महीने में डिलिवरी वाले चांदी अनुबंध के भाव 92 रुपये यानी 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 37,494 रुपये प्रति किग्रा हो गये जिसमें 22,666 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले अनुबंध के भाव 93 रुपये यानी 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 38,001 रुपये प्रति किग्रा हो गये जिसमें 553 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/308YFva
Previous Post
Next Post
Related Posts