स्पाइसजेट 11 मई से चुनिंदा मार्गों पर बिजनेस श्रेणी उपलब्ध कराएगी

मुंबई, नौ मई (भाषा) सस्ती उड़ान सेवा देने वाली विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने कुछ महत्वपूर्ण घरेलू मार्गों पर 11 मई से बिजनेस श्रेणी के टिकट भी उपलब्ध कराने की घोषणा की है। एयरलाइन ने बयान में कहा कि शुरुआत में वह बोइंग 737 विमानों में बिजनेस श्रेणी उपलब्ध कराएगी। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, वाराणसी, बागडोगरा तथा श्रीनगर मार्गों पर इसे उपलब्ध कराया जाएगा। स्पाइसजेट ने हाल में ठप खड़ी जेट एयरवेज के कुछ बोइंग 737 विमान पट्टे पर लिए हैं। इसके अलावा उसने खाड़ी की विमानन कंपनी एमिरेट्स के साथ कोड शेयर करार भी किया है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Vc8G6S
Previous Post
Next Post
Related Posts