नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अपने पोस्ट-पेड प्लान में बदलाव किया है। इस कदम के तहत कंपनी का इरादा 499 रुपये से कम के प्लान को धीरे-धीरे हटाना और प्लानों की संख्या सीमित रखना है। एक सूत्र ने कहा कि इस कदम का मकसद प्लानों का सरलीकरण करना है। इससे कंपनी की मोबाइल उपभोक्ताओं से प्राप्तियां बढ़ेगी और औसत राजस्व प्रति ग्राहक (एआरपीयू) में सुधार होगा। सूत्र ने कहा कि कंपनी 499 रुपये से कम के पोस्टपेड प्लान को धीरे-धीरे हटा रही है। अन्य प्लान पैक में कुछ अधिक खर्च करने के इच्छुक उपभोक्ताओं
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2VUlQdt