हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में 0.17 प्रतिशत की तेजी

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) विदेशों में सकारात्मक रुख तथा बढ़ते हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे मंगलवार को वायदा कारोबार में एल्युमीनियम की कीमत 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 148.85 रुपये प्रति किग्रा हो गई। एमसीएक्स में एल्युमीनियम के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 25 पैसे अथवा 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 148.85 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 1,592 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की बढ़ती मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के साथ

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2LG9iCs
Previous Post
Next Post
Related Posts