मकाओ, 26 मई (भाषा) कसिनो के लिये प्रसिद्ध द्वीपीय देश मकाओ आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस साल जनवरी से अप्रैल की अवधि के दौरान इनकी संख्या पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 12 प्रतिशत बढ़ी है। मकाओ सरकार के पर्यटन कार्यालय के प्रमुख अरजान खम्बाटा ने कहा, ‘‘हमारी योजना नवोन्मेषी प्रचार अभियानों की तलाश जारी रखने तथा भारतीय पर्यटकों के आगमन में वृद्धि की रफ्तार को बनाये रखने के लिये व्यापार के साथ काम करते रहने की है।’’ इस साल के पहले तीन महीनों में भारत से यहां 30 हजार से अधिक पर्यटक आये
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2K4yksp