नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार में भारी निर्यात मांग के बीच बुधवार को वायदा कारोबार में ग्वारगम की कीमत 60 रुपये की तेजी के साथ 8,917 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई। एनसीडीईएक्स में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले ग्वारगम अनुबंध के भाव 60 रुपये यानी 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,917 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गये जिसमें 3,655 लॉट का कारोबार हुआ। ग्वारगम के सबसे सक्रिय मई महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध के भाव भी 75 रुपये यानी 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,100 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गये जिसमें 66,935 लॉट का
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2G165Hp