मुंबई, 18 अप्रैल (भाषा) जेट एयरवेज की आखिरी उड़ान बोइंग 737 बृहस्पतिवार तड़के अमृतसर से मुंबई हवाई अड्डे पर उतरी। लगभग 26 साल पहले जेट की पहली उड़ान एयर टैक्सी परिचालक के रूप में यहां से अहमदाबाद के लिए रवाना हुई थी। जेट का विमान वीटी-एसजेआई (उड़ान संख्या एस2 3502) बुधवार को रात 10.24 बजे अमृतसर से रवाना होकर बृहस्पतिवार 12.22 बजे छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरीं। यह विमान पूर्ववर्ती सहारा एयरलाइंस का है। जेट एयरवेज ने सहारा एयरलाइंस का 2007 में अधिग्रहण किया था। लुधियाना निवासी एक यात्री अमरजीत सिंह ने कहा, ‘‘मैं ज्यादातर जेट की
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2XtGjD5