मुंबई, 18 अप्रैल (भाषा) हुंदै मोटर इंडिया का लक्ष्य अपने नये उत्पाद 'वेन्यू' के जरिये देश में कॉम्पैक्ट एसयूवी वर्ग में बढ़त हासिल करने का है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह बात कही है। हालांकि कंपनी के लिए यह आसान नहीं रहने वाला है क्योंकि उसे मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेजा, टाटा मोटर्स की नेक्सन, महिंद्रा की एक्सयूवी300 और होंडा की डब्ल्यूआर-वी से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। इन मॉडलों की कीमत 6.48 लाख रुपये से 11.99 लाख रुपये के बीच है। वर्तमान में 13,000-14,000 इकाई प्रति माह की बिक्री के हिसाब से विटारा ब्रेजा इन सभी मॉडलों
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Xlwqaj