बीजिंग, 19 अप्रैल (भाषा) चीन ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत के साथ वुहान की तरह की एक और शिखर बैठक की तैयारी में है। यह बात ऐसे समय की जा रही है जब चर्चा है कि भारत चीन की ‘एक-क्षेत्र, एक-मार्ग’ पहल पर अगले सप्ताह यहां आयोजित की जाने वाली बैठक में न आने का निर्णय कर चुका है। भारत ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) के विकास की 60 अरब डालर की परियोजना से अपने संप्रभु अधिकारों को नुकसान होने की चिंताओं को लेकर क्षेत्र-मार्ग-मंच (बीआरएफ) की 2017 में हुई पहली बैठक से भी अपने को दूर रखा था।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2GvwFdg