नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) पूर्व पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस सचिव विवेक रे को हिन्दुस्तान ऑयल एक्सप्लोरेशन कंपनी लिमिटेड (एचओईसी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सुनील बिहारी माथुर के 17 अप्रैल 2019 को कंपनी के गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक एवं चेयरमैन पद से इस्तीफा देने के बाद रे की नियुक्ति हुई है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा है, ''नामांकन और पारिश्रमिक समिति की सिफारिशों के आधार पर निदेशक मंडल ने विवेक रे को कंपनी का अतिरिक्त निदेशक (गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक) और चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 18 अप्रैल 2019 से प्रभावी होगी।'' केंद्र शासित प्रदेश कैडर के
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2UpNjyD