नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) विमान टिकटों की कीमतों में तेजी से उत्पन्न चिंताओं के बीच एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि नागर विमानन नियामक डीजीसीए हवाई सफर के किराये में उतार-चढ़ाव पर रोजाना आधार पर नजर रखना जारी रखेगा। इसके अलावा उचित कार्रवाई के लिए एयरलाइन कंपनियों के साथ वार्ता की जाएगी। वित्तीय संकट से जूझ रही जेट एयरवेज के परिचालन में कटौती करने से प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इससे विभिन्न मार्गों पर संचालित उड़ानों की संख्या में कमी आई है। अधिकारी ने कहा कि हवाई यात्रा के टिकटों की कीमतों बढ़ने से खड़ी हुई चिंताओं के बीच
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2DizZX6