नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांता नेअजय कुमार दीक्षित को अपनी तेल और गैस कंपनी केयर्न इंडिया का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कंपनी ने मंगलवार को यह घोषणा की। कंपनी ने बयान जारी कर कहा है, '' अजय (कुमार दीक्षित) के पास ऊर्जा क्षेत्र में काम करने का 39 साल का समृद्ध अनुभव है। वह 2015 में सीमेन्स से वेदांता में आए थे। वह सीमेंस के ऊर्जा क्षेत्र के कारोबार (दक्षिण एशिया) के सीईओ थे।'' दीक्षित अभी तक वेदांता के अल्यूमीनियम एवं बिजली कारोबार के कार्यकारी सीईओ थे। वह दिल्ली कॉलेज ऑफ
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2DituUa