सकारात्मक मांग के कारण जौ वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार में सकारात्मक मांग होने के बाद बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में जौ की कीमत 13 रुपये तक की तेजी के साथ 1,797 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई। एनसीडीईएक्स में जून महीने में डिलिवरी वाले जौ अनुबंध के भाव 13 रुपये यानी 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,797 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये जिसमें 3,390 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह जौ के मई महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध के भाव पांच रुपये यानी 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,770 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये जिसमें 5,040 लॉट का कारोबार हुआ।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Ut92pm
Previous Post
Next Post
Related Posts