नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) एयर इंडिया प्रमुख अश्वनी लोहानी ने बुधवार को जेट एयरवेज के अस्थाई तौर पर बंद होने को भारतीय विमानन क्षेत्र के लिये झटका बताया। उन्होंने कहा कि हवाई उड़ान व्यवसाय में लगे पक्षों के लिये यह दुखद दिन है। एयर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अश्वनी लोहानी ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि देश में विमानन क्षेत्र में लगे सभी के लिये यह दुखद दिन है। यह इस लिहाज से दुखद है कि एक बेहतर एयरलाइन को कारोबार बंद करना पड़ रहा है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2GwZHtf