एलएंडटी की भारी इंजीनियरिंग से जुड़ी अनुषंगी को बड़े ठेके मिले

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़ी लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी भारी इंजीनियरिंग से जुड़ी इकाई ने महत्वपूर्ण रिएक्टर, उपकरण और प्रसंस्करण संयंत्र क्षेत्र की प्रणाली की आपूर्ति के विभिन्न ठेके हासिल किए हैं। हालांकि कंपनी ने इस बात का ब्योरा नहीं दिया कि उसे कितने के ठेके मिले हैं। लेकिन उसने कहा कि उसे बड़े ठेके मिले हैं। इनमें 1,000 करोड़ रुपये से 2,500 करोड़ रुपये तक के ठेके शामिल हैं। कंपनी ने शेयर बाजारों को जानकारी दी है कि उसे अमेरिका, यूरोप, पश्चिम एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया से मुख्य

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2IFxhyl
Previous Post
Next Post
Related Posts