बकाया नहीं चुकाने पर एम्सटर्डम में जेट एयरवेज का विमान जब्त

मुंबई, 10 अप्रैल (भाषा) संकट में फंसी निजी क्षेत्र की एयरलाइन जेट एयरवेज की परेशानियां और बढ़ती जा रही हैं। यूरोप की एक कार्गो सेवा प्रदाता ने बकाये का भुगतान नहीं होने की वजह से कंपनी के बोइंग विमान को एम्सटर्डम हवाई अड्डे पर जब्त कर लिया। एयरलाइन के एक सूत्र ने कहा कि इस विमान के जरिये बृहस्पतिवार से मुंबई से एम्सटर्डम के लिए उड़ान (9 डब्ल्यू 321) सेवा का परिचालन किया जाना था। एयरलाइन के एक सूत्र ने बुधवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कार्गो एजेंट ने एयरलाइन की ओर से बकाये का भुगतान नहीं होने की

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2G0AHsI
Previous Post
Next Post
Related Posts