नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) वरिष्ठ अधिकारी गार्गी कौल को रक्षा मंत्रालय में सचिव (रक्षा वित्त) नियुक्त किया गया है। सरकार ने मंगलवार को कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार 1984 बैच की भारतीय अंकेक्षण एवं लेखा सेवा की अधिकारी कौल अभी रक्षा मंत्रालय में वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवाएं) हैं। उन्हें रक्षा मंत्रालय में सचिव (रक्षा वित्त) बनाया गया है। आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी सुमित जेराथ को कैबिनेट सचिवालय में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। अभी वह विदेश मंत्रालय में विशेष सचिव और वित्तीय
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2GbeJnX