महिंद्रा, फोर्ड मिलकर विकसित करेंगी भारत, उभरते बाजारों के लिए मध्यम आकार की एसयूवी

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) और फोर्ड मोटर कंपनी ने एक समझौता किया है। इसके तहत दोनों कंपनियां साथ मिलकर भारत और उभरते बाजारों के लिए मध्यम आकार की एसयूवी कार विकसित करेंगी। दोनों कंपनियों ने सितंबर, 2017 में रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की थी। यह नया करार दोनों कंपनियों के बीच की उसी भागीदारी को आगे बढ़ाने के क्रम में किया गया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रबंध निदेशक पवन गोयनका ने बयान जारी कर कहा, ''संयुक्त विकास के कई क्षेत्रों की पहचान के बाद दोनों कंपनियां एक ही उत्पाद मंच के जरिये एकसाथ काम करना

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2IHaguT
Previous Post
Next Post
Related Posts