इमामी ने वरुण धवन को बनाया नवरत्न कूल का ब्रांड एंबेसडर

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) तेल और सौंदर्य प्रसाधन सामग्री बनाने वाली प्रमुख घरेलू कंपनी इमामी ने अभिनेता वरुण धवन को अपने ‘नवरत्न कूल’ ब्रांड के विज्ञापनों के लिए अनुबंधित किया है। कंपनी ने बयान में कहा है कि वरुण धवन इसी सप्ताह से टीवी और अन्य माध्यमों पर नवरत्न कूल के विज्ञापनों में आने लगेंगे। इमामी के निदेशक हर्ष अग्रवाल ने कहा, "वरुण को नवरत्न कूल के ब्रांड एंबेसडर के रूप में पेश करना कारोबार में तेजी लाने की हमारी योजना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। धवन हर उम्र के लोगों के पसंदीदा अभिनेता हैं। उनको जोड़कर हमें अपने

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2G25ntJ
Previous Post
Next Post
Related Posts