संयुक्तराष्ट्र, 10 अप्रैल (भाषा) भारत के पास दुनिया में स्टार्टअप का दूसरा सबसे बड़ा पारिस्थितिकी तंत्र है। इन स्टार्टअप के संस्थापकों की औसत उम्र महज 31 साल है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की एक युवा प्रतिनिधि ने इसकी जानकारी दी है। भारत की युवा प्रतिनिधि सीमा पुजानी ने मंगलवार को यहां इकोसोक यूथ फोरम में ‘लूकिंग टु द फ्यूचर: ए डॉयलॉग ऑन दी हाई लेवल पॉलिटिकल फोरम समिट’ में एक गोलमेज सत्र में कहा कि भारत की युवा आबादी सफलता की शानदार कहानियां गढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि अभी भारत में दुनिया का दूसरी सबसे बड़ा स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2D89zHD