इस्लामाबाद, 18 अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान के वित्त मंत्री असद उमर ने बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे दिया। असद उमर नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से राहत पैकेज दिलाने के लिये चल रही बातचीत में शामिल थे। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा उन्हें वित्त मंत्रालय से हटाकर ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार देने की पेशकश के बाद इस्तीफा दिया। उमर हाल ही में आईएमएफ के साथ चर्चा के बाद अमेरिका से वापस लौटे हैं। उन्होंने कहा कि वह मंत्रिमंडल में कोई भी पद नहीं लेने को लेकर प्रधानमंत्री की सहमति ले चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल में
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2ILc3iy