नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) कमजोर बाजार संकेतों के अनुरूप कारोबारियों द्वारा अपने जमा सौदों की कटान करने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में ग्वारगम की कीमत 96 रुपये तक की गिरावट के साथ 8,837 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई। बाजार सूत्रों ने ग्वारगम कीमतों में गिरावट का कारण उत्पादक क्षेत्रों से हाजिर बाजार में आपूर्ति बढ़ने के मुकाबले मामूली मांग होने को बताया। एनसीडीईएक्स में जून महीने में डिलिवरी वाले ग्वारगम अनुबंध के भाव 96 रुपये यानी 1.07 प्रतिशत की हानि के साथ 8,837 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गये जिसमें 8,635 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार ग्वारगम
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2GsrKKa