85 प्रतिशत लोग मोबाइल पर देखते हैं यूट्यूब

मुंबई, नौ अप्रैल (भाषा) देश में यूट्यूब का उपयोग करने वाले लोगों में करीब 85 प्रतिशत इसे मोबाइल पर देखते हैं। पिछले साल यह प्रतिशत 73 था। जनवरी 2019 के आंकड़ों के अनुसार देश में यूट्यूब के मासिक सक्रिय उपयोक्ताओं की संख्या 26.5 करोड़ हो गयी है। जबकि पिछले साल यह संख्या 22.5 करोड़ ही थी। यूट्यूब को देश में कारोबार करते हुए 11 साल हो चुके हैं। यूट्यूब के वार्षिक कार्यक्रम ‘ब्रांडकास्ट इंडिया’ को संबोधित करते हुए यूट्यूब की वैश्विक मुख्य कार्यकारी सुजैन वोजसिकी ने कहा कि 26.5 करोड़ मासिक सक्रिय उपयोक्ता के बाद अब हमारा सबसे बड़ा दर्शक वर्ग

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Gd34oX
Previous Post
Next Post
Related Posts