कमजोर मांग से सोना 405 रुपये टूटा, चांदी 104 रुपये गिरी

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) स्थानीय जौहरियों की मांग घटने से बृहस्पतिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 405 रुपये टूटकर 32,385 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की मांग घटने से चांदी भी 104 रुपये टूटकर 38,246 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रह गई। कारोबारियों ने कहा कि घरेलू मांग कमजोर पड़ने से सोने में गिरावट आई। इसके अलावा सकारात्मक वैश्विक आर्थिक परिदृश्य से भी सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग घटी है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1,276.10

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2XjXA1e
Previous Post
Next Post
Related Posts