विप्रो का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 38 प्रतिशत बढ़ा, 10,500 करोड़ रुपये की शेयर पुनर्खरीद योजना

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो का शुद्ध लाभ मार्च 2019 को समाप्त तिमाही में 38.4 प्रतिशत उछलकर 2,493.9 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने 10,500 करोड़ रुपये के शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रम की भी घोषणा की है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में विप्रो ने 1,800.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि भारतीय लेखा मानकों (इंड एएस) के तहत आलोच्य अवधि में परिचालन से उसकी आय 8.9 प्रतिशत बढ़कर 15,006.3 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले इसी

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2UmUXdg
Previous Post
Next Post
Related Posts