मुंबई, नौ अप्रैल (भाषा) भारी नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज की यहां से दैनिक उड़ानों की संख्या घटकर 32 रह गई है। मंगलवार को कंपनी ने यहां से मात्र 22 विमानों का ही परिचालन किया। सूत्रों ने बताया, ‘‘मंगलवार को जेट ने मुंबई से केवल 22 विमानों का ही परिचालन किया। इससे उसकी यहां से कुल 32 उड़ानें ही परिचालित हो सकीं। इसमें 16 आगमन और 16 प्रस्थान उड़ानें रहीं।’’ सूत्रों के अनुसार कंपनी के इन 22 विमानों में से 16 घरेलू मार्ग और बाकी अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर चलाए गए। हालांकि इस बारे में जेट एयरवेज से संपर्क नहीं किया
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2IoNKXE